अक्सर पेट में गैस बनना हो सकता है खतरनाक, जानें एक्सपर्ट की राय व बेस्ट घरेलू इलाज

अक्सर पेट में गैस बनना हो सकता है खतरनाक, जानें एक्सपर्ट की राय व बेस्ट घरेलू इलाज

सेहतराग टीम

खानपान की विभिन्नता को देखते हुए आज के समय में अक्सर लोगों में पेट की समस्या होती है। उन्ही समस्याओं में बहुत सामान्य समस्या है गैस बनना। वैसे तो इस समस्या के कई वजह है और कई लोग इससे प्रभावित भी हो रहे हैं। दरअसल यह बीमारी कई बार खाने पीने और कई बार खाली पेट की वजह से होती है। अक्सर लोग इस समस्या को सामान्य मानकर टालते रहते हैं लेकिन कई बार यह समस्या काफी तकलीफ देने लगती है। वहीं अधिकतर लोगों को इस बीमारी के नुकसान के बारे में पता भी नहीं है जिसकी वजह से यह बीमारी और भी घातक हो जाती है। लेकिन अब घबराने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर यह क्यों खतरनाक है। दरअसल पेट में गैस एसिड की वजह से होता है जो इतना तेज होता है कि एक रेजर ब्लेड को भी गला सकता है। ऐसी स्थिति में सोचने वाली बात है कि जब रेजर ब्लेड एसिड से गल सकता है तो हमारे शरीर को यह एसिड  कितना नुकसान पहुंचाता होगा। इसलिए तो कई डॉक्टर भी इसे काफी खतरनाक मानते हैं।

पढ़ें- अगर शरीर में दिखें ये संकेत तो व्रत रखना कर दें तुरंत बंद

इस मामले में डॉक्टरों का मानना है कि एसिड काफी तेज होता है जिसकी वजह से हमारे जीवनशैली पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। यह इसलिए क्योंकि आज के समय में लोग पैसे कमाने के पीछे जिंदगी जीना भूल गये है। इसलिए यह एसिड भागदौड़ भरी जीवनशैली को काफी प्रभावित करता है। उसके बावजूद भी लोग इसे आज के समय की आम समस्या मानकर टाल देते हैं। वहीं आपको बता दे कि ज्यादातर लोगों में यह बीमारी बाहर के तले-भुने और मसालेदार खाना खाने की वजह से होती है। इसके अलावा कई बार खाने का एक समय निर्धारित भी नहीं होता है, जो एसिडिटी एक बड़ा कारण बनता है। आपको बता दें कि पेट में जब सामान्य से ज्यादा मात्रा में एसिड निकलता है तो उसे एसिडिटी कहते हैं। जो लोग अक्सर गैस की समस्या से परेशान रहते हैं वो हमेशा इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की चीजों को अपनाते हैं। लेकिन कई बार कुछ नुस्खे काम नहीं आते। हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताते हैं जिनका इस्तेमाल कर आप एसिडिटी से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। 

एसिडिटी से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

नीम की छाल

गैस से छुटकारा पाने के लिए आप नीम की छाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नीम की छाल का चूर्ण या रात में  भिगोकर रखी छाल का पानी छानकर पी सकते हैं। ऐसा करने से आपके पेट में बन रही एसिडिटी ठीक हो जाती है।

मुनक्का 

गैस से कई बार पेट में तेज दर्द होने लगता है। दूध में मुनक्का डालकर उबाल लें। उसके बाद दूध को ठंडा करके पीने से आपको पेट दर्द और गैस में फायदा मिलेगा और एसिडिटी ठीक हो जाएगी है।

त्रिफला

वैसे को हर किसी को त्रिफला के बारे में जानकारी नहीं होगी लेकिन जिन्हें इसके बारे में पता होगा वो इससे होने वाले फायदों के बारे में अच्छी तरह जानते होंगे। आपको बता दें गैस या एसिडिटी होने पर त्रिफला चूर्ण का प्रयोग करने से फायदा होता है। आप त्रिफला को दूध के साथ पीने से एसिडिटी खत्म हो जाती है।

मुलेठी का काढ़ा

अगर आपको एसि़डिटी की परेशानी लगातार होती है तो आप काढ़ा का सेवन करें। जब आपको एसिडिटी हो तो आप मुलेठी का चूर्ण या काढ़ा बनाकर उसका सेवन करें। इससे आपके पेट में बन रही एसिडिटी कम होने लगेगी और एसिडिटी से हो रहे दर्द में भी आपको राहत मिलेगी। 

इन सब उपाय के साथ आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। एसिडिटी की समस्या खान-पान के कारण ज्यादा होती है। इसलिए आपको नुकसान देने वाला भोजन करने से परहेज करें। एसिडिटी के समय रात को सोने से तीन घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए, जिससे खाना अच्छे से पच सके। अगर आपको इन नुस्खों को अपनाने के बाद भी एसिडिटी की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा तो आपको इस मामले में डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है, इससे नजरअंदाज ना करें। 

इसे भी पढ़ें-

काम से दूर करने में दूसरी सबसे बड़ी वजह है पेट की ये बीमारी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।